बड़ी ख़बर: राजभवन पहुंचे सीएम देंगे इस्तीफा, ये होंगे प्रदेश के अगले मुख्यमंत्री

0

देहरादून: मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत राजभवन पहुंच गये हैं। पार्टी सूत्रों का कहना है कि वह राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंप देंगे। वहीं मुख्यमंत्री पद पर डा. धन सिंह रावत की ताजपोशी होनी लगभग तय है। डा. धन सिंह रावत इस समय अपने विधानसभा क्षेत्र श्रीनगर में है। उन्हें लेने के लिए बकायदा स्टेट हालिकाॅप्टर भेज दिया गया है। वह एक घंटे भीतर देहरादून पहुंचने वाले हैं।

मुख्यमंत्री को बदले जाने की पटकथा कल हाईकमान ने लिख दी थी। दिल्ली में पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा सहित पार्टी के शीर्ष नेताओं से मुलाकात और बैठक के बाद पार्टी ने त्रिवेन्द्र सिंह को पद से हटाने का फैसला ले लिया था। वहीं मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने भी डा. धन सिंह रावत को अगला मुख्यमंत्री बनाने पर अपनी सहमति दी। वहीं इससे पूर्व नाराज विधायकों और सांसदों ने मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत के खिलाफ मोर्चा खोल दिया था। जिससे प्रदेश में सियासी उथल-पुथल मच गई थी।

Previous articleबड़ी ख़बर: देहरादून पहुंचे सीएम, समर्थकों ने किया जबरदस्त स्वागत
Next articleबड़ी ख़बर : मुख्यमंत्री पद से त्रिवेंद्र का इस्तीफा, डॉ धन सिंह होंगे नए CM

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here