न्याय के देवता गोल्ज्यू के मंदिर पहुंचे CM धामी

0

अल्मोड़ा : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अल्मोड़ा भ्रमण के दौरान न्याय के देवता गोल्ज्यू देवता मंदिर (चितई) में पहुंचकर पूजा अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख, समृद्धि की मंगल कामनाएं की। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज भगवान केदारनाथ के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खुल गए हैं।

उन्होंने चार धाम यात्रा के सफल एवं निर्विध्न रूप से संचालन हेतु न्याय प्रिय देवता गोल्ज्यू देवता से प्रार्थना की। इस दौरान उन्होंने राज्य की उन्नति एवं समृद्धि के लिए मंदिर में घंटी एवं पत्र भी चढ़ाया।

 

Previous articleबाबा केदार के भक्तों का इंतजार खत्म, खुले कपाट, हजारों श्रद्धालुओं ने लिया आशीर्वाद
Next articleउत्तराखंड: पानी के लिए खूनी संघर्ष, चली गोलियां, चार लोग घायल

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here