मौसमः उत्तराखंड के सात में बारिश की चेतावनी, मौसम विभाग ने जारी किया यलो अलर्ट

0

देहरादूनः उत्तराखंड में मौसम ने अचानक करवट बदल दी है। प्रदेश के अधिकांश जिलों में ठंड के साथ बारिश होने की सम्भावना है। साथ ही तीन हजार मीटर से अधिक ऊंची चोटियों पर हिमपात की भी संभावना है। बुधवार को भी प्रदेश में मौसम का यही रवैया रहेगा। मौसम विभाग ने टिहरी, देहरादून, पौड़ी, हरिद्वार, नैनीताल, चम्पावत, उधमसिंह नगर में वर्षा, आकाशीय बिजली चमकने की चेतावनी यलो अलर्ट जारी किया गया है।


ऊंचाई वाली चोटियों पर हिमपात होने की संभावना
सोमवार को प्रदेशभर में मौसम शुष्क रहा। अधिकतम तापमान में चार डिग्री सेल्सियस की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई। दिन का तापमान 25 डिग्री सेल्सियस से ऊपर जाने से दिन में गर्मी महसूस की गई। हालांकि रात और दिन में अभी भी ठंड पड़ रही है।


इन शहरों में ये रहा तापमान
देहरादून का अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस अधिक 25.0 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक 8.5 डिग्री सेल्सियस रहा।
पंतनगर का अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस अधिक 24.5 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्री सेल्सियस रहा।
मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान सामान्य से नौ डिग्री सेल्सियस अधिक 22.0 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान दो डिग्री सेल्सियस रहा।
टिहरी का अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस अधिक 20.6 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 4.6 डिग्री सेल्सियस रहा।

तापमान में पांच डिग्री तक कमी की संभावना
मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि मंगलवार और बुधवार को गढ़वाल मंडल के चार और कुमाऊं मंडल के तीन जनपदों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ वर्षा होने की संभावना है। मंगलवार को तीन हजार और बुधवार को 3500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हो सकती है। इससे तापमान में काफी कमी आने का अनुमान है।

Previous articleएक्शनः उत्तरकाशी सेब घोटाले की होगी एसआईटी जांच, सरकार ने दी अनुमति
Next articleलेटलतीफीः बीआरपी-सीआरपी भर्ती में देरी पर उखड़े विभागीय मंत्री डॉ. धन सिंह रावत

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here